{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"ai_enhance":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
खूंटी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 200 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में कर्रा पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी रवि शंकर, रिजवान खान और रवि कुमार तथा पदमा निवासी मोहम्मद इसराफिल और मोहम्मद अफरीद के रूप में हुई है।
ओडिशा से रांची ले जाई जा रही थी गांजे की खेप
जानकारी के अनुसार, खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से गांजे की बड़ी खेप झारखंड के रास्ते रांची ले जाई जा रही है। सूचना में बताया गया था कि तस्कर गांजा सिमडेगा और कमडारा के रास्ते आगे ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कर्रा पुलिस और NCB की टीम ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। इसी क्रम में लोधमा पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।
तलाशी में वाहन के अंदर मिला गांजा
वाहन जांच के दौरान टीम ने एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की मात्रा करीब 200 किलो पाई गई। इसके बाद टीम ने वाहन में सवार पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी को मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है।
कार्रवाई पूरी होने के बाद NCB की टीम बरामद गांजा, जब्त वाहन और गिरफ्तार पांचों आरोपियों को अपने रांची स्थित कार्यालय ले गई। वहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।







