---Advertisement---

झारखंड प्रीमियर लीग मैच बाबा स्पोर्टिंग ने 2/1 से जीता मैच

On: October 13, 2023 3:14 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के आठवें दिन पहला मैच बाबा स्पोर्टिंग बनाम रमेश स्पोर्टिंग के बीच खेला गया जिसमें बाबा स्पोर्टिंग ने 2/1 से मैच जीता। बाबा स्पोर्टिंग ने खेल के चौथे मिनट में जर्सी नंबर 12 के मनोज महतो ने गोल मारकर अपने टीम को बढ़त दिला दी। दोनो ही टीमो का बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच रमेश स्पॉटिंग टीम के जर्सी नं 13 के खिलाड़ी मनोज कुमार ने खेल के 26 वें मिनट में गोल मारकर टीम को बराबरी दिलाई। खेल के मध्यांतर के बाद बाबा स्पोर्टिंग टीम के जर्सी नं 6 के खिलाड़ी सूरज बाखला ने 78 वें मिनट में एक गोल मारकर टीम को 2-1 से विजयी दिला दिया। इससे पूर्व झारखंड प्रीमियर लीग कमिटी के पवित्र मित्रा, मैच के रेफरी कमिश्नर सरोज महतो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया ।

बुधवार को देर शाम खेले गए दूसरा मैच सीएजे टाटा बनाम सिल्ली यूनाइटेड के बीच खेला गया जिसमें सीएजे एक गोल से विजयी रहा। खेल के दौरान सीजेए टीम के जर्सी नम्बर 8 के दिलेश्वर मुंडा घायल हो गया उसे चिकित्सक टीम के द्वारा स्ट्रेचर से मैदान से बाहर निकाला गया।निर्धारित समय पर दोनो ही टीमों के बीच कई गोल के अवसर मिले पर गोल नही कर पाए । खेल के अंतिम 5 मिनट पर सी एजेटीम के जर्सी नंबर 11के विजय सिंह मुंडा ने अपने टीम के लिए बेहतर गोल मारकर विजयी दिला दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें