
सरायकेला खरसावां:आदित्यपुर आकाशवाणी चौक में INTUC महिला झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में लगभग 50 कामगारों के बीच 30 रेनकोट, 20 छाते एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान कामगारों को INTUC, श्रम कानूनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम ऑल इंडिया महिला INTUC की अध्यक्ष देविका सिंह के निर्देश पर मानसून के दौरान चलाए जा रहे सामाजिक सेवा अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य शिविर, सफाई तथा रेनकोट-छाता वितरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में INTUC कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी, ऑल इंडिया महिला सचिव शिखा चौधरी, संगठन सचिव उषा सिंह, कोषाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रदेश सचिव मधुबाला सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की और महत्वपूर्ण योगदान दिया। घरेलू कामगारों, कार्यालय कर्मियों, ड्राइवरों एवं दुकानदारों ने भी इसका लाभ लिया।







