झारखंड

अफगानिस्तान मस्जिद में भीषण धमाका, 15 नमाजियों की मौत,कई गंभीर

एजेंसी:अफगानिस्तान के बलगान प्रांत में जमान मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के दौरान भीषण विस्फोट की खबर है। इस विस्फोट में 15 नमाजियों की मौत की बात बताई जा रही जबकि कई नमाजी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मस्जिद शिया समुदाय का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया, ‘एक शिया मस्जिद में विस्फोट हुआ है।अधिकारी घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं।राहत और बचाव अभियान जारी है. अब हालांकि किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।