Oplus_16908288
आकाश लोहार
गढ़वा
पवित्र हज यात्रा,एक ऐसा सफर,जिसे पूरा करने की ख्वाहिश हर मुसलमान के दिल में होती है,वर्षों की दुआओं और इंतजार के बाद जब हज का मौका मिलता है,तो खुशी के साथ एक जिम्मेदारी भी जुड़ जाती है,यात्री पूरी तरह स्वस्थ हों और इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकें,इसी उद्देश्य से हज 2027 के लिए झारखंड से चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है,गढ़वा जिले के चयनित हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच 10 सितंबर को सदर अस्पताल गढ़वा के सभागार में सुबह 11 बजे की जाएगी।
झारखंड राज्य हज समिति,हज हाउस रांची के निर्देश के आलोक में होने वाली इस मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए जिले में तीन चिकित्सा पदाधिकारियों को नामित किया गया है,इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी,सदर अस्पताल गढ़वा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शमशेर सिंह शामिल हैं।
नामित चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सदर अस्पताल के सभागार में उपस्थित होकर चयनित हज यात्रियों की आवश्यक चिकित्सकीय जांच और मेडिकल स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें,दरअसल,हज का सफर सिर्फ आस्था का सफर नहीं,बल्कि शारीरिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण यात्रा होती है,ऐसे में यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति का सही आकलन बेहद जरूरी हो जाता है,मेडिकल जांच के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्री हज यात्रा के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट हैं या नहीं।
जांच में चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने वाले यात्रियों को निर्धारित प्रपत्र में फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा,गढ़वा के उन परिवारों के लिए यह प्रक्रिया बेहद खास है,जिनके घर से कोई सदस्य हज के मुकद्दस सफर पर जाने की तैयारी कर रहा है,किसी के लिए यह वर्षों की दुआ का नतीजा है,तो किसी के लिए जिंदगी के सबसे पवित्र सफर की शुरुआत,ऐसे में मेडिकल स्क्रीनिंग सिर्फ एक औपचारिक जांच नहीं,बल्कि इस बात की तैयारी है कि हज यात्री स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें और बिना किसी बड़ी चिकित्सकीय परेशानी के अपनी पवित्र यात्रा पूरी कर सकें।
यानी गढ़वा में 10 सितंबर से शुरू होने वाली यह मेडिकल स्क्रीनिंग,हज यात्रियों के सफर ए मुकद्दस की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रही है।






