झारखंड

इजरायल-हमास युद्ध : लेबनान पर इजरायली हमले में फ़ोटोग्राफर की मौत, छह अन्य घायल

इजरायल-हमास युद्ध: लेबनान के दक्षिणी गांव अल्मा अल-शाब पर इजरायली हमले में एक लेबनानी फ़ोटोग्राफर की मौत हो गई और अन्य छह पत्रकार घायल हो गए, जब इजरायली सुरक्षाबलों ने पत्रकारों को ले जा रहे वाहन पर हमला किया ꫰

हमले में राॅयटर्स के लिए काम करने वाले एक लेबनानी फ़ोटोग्राफर इस्साम अब्दुल्ला की मौत हो गई और अंतराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए काम करने वाले छह अन्य पत्रकार घायल हो गए ꫰

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एनएनए के अनुसार इजरायल ने शुक्रवार को अल-धाहिरा, अल्मा अल-शाब और यारिन शहरों के आस-पास के क्षेत्रों पर बमबारी करके दक्षिणी लेबनान पर हमला तेज कर दिया है ꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।