
जमशेदपुर। गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरुपर्व को श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर शाम के समय रहरास साहिब के उपरांत इस्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा की ओर से विशेष शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी भरकर गुरबाणी एवं शब्द-कीर्तन का श्रवण किया और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शब्द-कीर्तन के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक सुख आसन साहिब किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब का वातावरण पूरी तरह से गुरबाणी एवं श्रद्धा के रंग में रंगा रहा।

कार्यक्रम के समापन के बाद सिख नौजवान सभा, टुईलाडूंगरी की ओर से गुरुद्वारा साहिब परिसर में भव्य दीपमाला और अस्तबाजी की गई। दीपमाला से पूरा गुरुद्वारा परिसर रोशनी से जगमगा उठा और संगत ने इस पावन दिवस की खुशियां श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाईं।
इस अवसर पर सिख नौजवान सभा, इस्त्री सत्संग सभा एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।
प्रमुख रूप से उपस्थित:
नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, स्त्री सभा(A) की प्रधान बीबी दलबीर कौर, स्त्री सत्संग सभा(B) की प्रधान बीबी चरणजीत कौर, चेयरमैन जसबीर सिंह गिल, मीत प्रधान जोरावर सिंह और सोनी सिंह, सचिव सतवंत सिंह रौशन और नवजोत सिंह, कैशियर चरनजीत सिंह, हरजीत सिंह बोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, ओमी सिंह, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, बलजीत सिंह, दीपक सिंह, सतनाम कौर, जसबीर कौर डिंपी, परमजीत कौर, निर्मल कौर, संदीप कौर, सुनीता कौर, आशा कौर, सोनी कौर।





