
आकाश लोहार
गढ़वा
जहां आस्था होती है,वहां सेवा अपने आप जन्म लेती है और जहां सेवा की भावना सच्ची हो,वहां वर्षों की परंपरा भी एक मिसाल बन जाती है,कुछ ऐसी ही मिसाल गढ़वा में जय मां शेरावाली भंडारा समिति लगातार पेश करती आ रही है,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां गढ़देवी के दरबार में श्रद्धा,सेवा और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा।
इसी कड़ी में 13 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे मां गढ़देवी मंदिर परिसर में जय मां शेरावाली भंडारा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर जी ने की,जबकि संचालन समिति के सचिव विजय कुमार ठाकुर ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी जय मां शेरावाली भंडारा समिति के 26वें भव्य भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया गया,समिति की यह पहल केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि सेवा और सामाजिक एकजुटता की एक ऐसी परंपरा है,जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग अपनी सहभागिता निभाते हैं।
एकम से दशमी तक चलेगा प्रसाद वितरण :- समिति की ओर से निर्णय लिया गया कि नवरात्र की एकम से दशमी तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा,मां के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद मिले,इसके लिए समिति के सदस्य पूरी तत्परता से व्यवस्था संभालेंगे।
सप्तमी से दशमी तक लगेगा विशाल भंडारा :- इस वर्ष सप्तमी से दशमी तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा,भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जाएगा,समिति का उद्देश्य यही है कि मां के दरबार में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा वापस न लौटे,सेवा की इसी भावना को लेकर समिति के सदस्य पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटेंगे।
अष्टमी पर संधि पूजन के समय होगा महाप्रसाद :- वहीं अष्टमी के दिन संधि पूजन के शुभ अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा,इस दौरान मां के दरबार में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
2026 के लिए समिति का हुआ पूर्ण गठन :- बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए जय मां शेरावाली भंडारा समिति के नए पदाधिकारियों और सदस्यों का पूर्ण गठन भी किया गया,आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर जी,सचिव विजय ठाकुर,प्रितम कुमार गोंड,कार्यकारी अध्यक्ष शनि चंद्रवंशी,पिंटू उर्फ ओला,सह सचिव सुभाष गोंड,सचिन कुमार, संगम सिंह,आकाश बघेल,आर्यन पासवान,चंद्र बहादुर सिंह,अमित केशरी,कोषाध्यक्ष किशोर कुणाल,विवेक सिन्हा,उपाध्यक्ष अजीत पासवान,पुनीत जायसवाल,धनंजय पासवान,रंथा नायक,कुश ठाकुर
संगठन मंत्री :- अतुल चंद्रवंशी,सिद्धान्त कुमार,सत्यम कुमार,राजू चंद्रवंशी,धीरज पासवान,रजत देव,सुमन कांस्यकार,गोपी चौबे,दीपक पहलवान,रोहित कुमार उर्फ छोटू,पवन कुमार गॉड,सौरभ कांस्यकार,अभय कुमार,विकाश सोनी
मीडिया प्रभारी :- अंशू कांस्यकार,विक्की गोंड,अंकित गोंड,विकाश जायसवाल,राजेश रंजन
व्यवस्था प्रभारी :- छोटन गोंड,भास्कर गोंड,ऋषिभ चंद्रवंशी,पवन चंद्रवंशी,प्रिंस कुमार,पवन सोनी,विकास गोंड,विकास पाठक,ध्रुव कुमार लकी,रोहित बघेल,आदित्य कांस्यकार,राज पासवान,आर्यन राज,बृजमोहन कुमार,सूरज सिंह,शुभम पांडेय
संरक्षक :- शैलेंद्र पाठक जी,अध्यक्ष,गढ़वा जिला ओलंपिक संघ सह अपर सचिव,झारखंड ओलंपिक संघ,राकेश पाल,समाजसेवी,रामजी पासवान,लोजपा नेता
व्यवस्थापक :- रामाशंकर ब्रेजियर,सत्य प्रकाश पासवान,श्रवण कु सिंह,सुशील चंद्रवंशी,मंटू चंद्रवंशी,तुषार कुमार,प्रिंस चंद्रवंशी,गौतम सोनी,पंकज कुमार,रवि मधेशिया,अर्पित कुमार,रितिक कुमार,ज्ञानेन्द्र कुमार,शनि,बादल
भंडारा प्रभारी :- पावन कुमार चंदेल,दीपक कुमार,जुगेश कुमार,कार्तिक केशरी,पियूष गोंड,नितीश कुमार,आशीष सोनी,त्रिदेव कुमार,राजा कुमार,करण चंद्रवंशी,पंकज पासवान,ओम प्रकाश कुशवाहा,सूरज कुमार
बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य निभाएंगे जिम्मेदारी :- भंडारे को सफल बनाने के लिए समिति में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया गया है,इनमें इंद्र बहादुर सिंह,नीलेश ठाकुर,सुमित कमलापुरी,ओमप्रकाश गुप्ता,पिंटू बंगाली,शुभम केशरी,पिंटू पासवान,नीरज तिवारी,कुंदन चंद्रवंशी,गोविंद गोंड,कार्तिक कुमार,सुभाष दुबे,देवराज जी,विक्की सोनी,आशीष गोंड,अभय,प्रकाश कुमार,प्रिंस,कृष्ण मुरारी,चंदू कुमार,रिंकू,अंकित,पीयूष गोंड,अभिजीत सिंह,मुन्ना कुमार,अभय कुमार,युवराज केशरी,अंकित केशरी,रंजन गौड़,राजा कुमार,शिव गोंड,गौतम सोनी,सत्य प्रकाश कुमार,आनंद कुमार,दीपक कुमार,नितीश गॉड,आदित्य गोंड,त्रिदेव कुमार,आयुष सिंह,आकाश कुमार,रोहित राज,सूर्यांश सिंह,दिवेश सिंह,विकास गोंड,प्रमोद गोंड,अंकित प्रजापति,रोहित कुमार,काशीनाथ,अखिलेश पासवान,आकाश गोंड,विकास सोनी,आशीष सोनी,नीरज कुमार,शौर्य आर्यन पासवान,क्रिस कुमार,कार्तिक केशरी,अतुल सिंह,राजकुमार,हर्ष राज,अंकित कुमार,पंकज पाठक,अष्टम,विशाल,सूरज,प्रिंस,धीरज,अर्जुन,केशव,गोलू गुप्ता,हरिओम,आयुष,शनि,पवन,छोटू,कृष्णा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
26 साल की परंपरा,सेवा का वही जज्बा :- जय मां शेरावाली भंडारा समिति का यह 26वां भव्य भंडारा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि वर्षों से चली आ रही सेवा की परंपरा का प्रतीक है,मां के दरबार में प्रसाद वितरण से लेकर विशाल भंडारे तक,समिति के सदस्यों का प्रयास रहता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया,मां गढ़देवी के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं के सहयोग से एक बार फिर भक्ति और सेवा का यह पर्व भव्य रूप लेने जा रहा है,नवरात्र के दिनों में जब मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा,तब भंडारे में परोसा जाने वाला हर निवाला सिर्फ भोजन नहीं,बल्कि सेवा और श्रद्धा का प्रसाद होगा,यही तो इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात है,जहां मां की भक्ति है,वहां सेवा है और जहां सेवा है,वहां इंसानियत सबसे ऊपर है।






