
जमशेदपुर। विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल, करनडीह के अंतर्गत 11 केवी बागबेड़ा-1 फीडर में 19 सितंबर 2026 को निवारक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। यह कार्य हरहरगुटू स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के इलाके में लाइन के रखरखाव को लेकर किया जाना है।
रखरखाव कार्य के चलते संबंधित फीडर से बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती का असर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 और 6, कृष्णापुरी, हरहरगुटू बाजार, सीपी टोला काली मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में पड़ेगा।
विद्युत विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक सहयोग बनाए रखें।




