
जमशेदपुर: प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने एसोसिएशन के सेंट्रल ऑफिस, नई दिल्ली का विजिट किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पत्रकारों एवं मीडिया से जुड़े लोगों के हितों से संबंधित कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पत्रकारों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। संगठन पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को लगातार उठाता रहेगा और आवश्यकता के अनुसार संबंधित स्तर पर अपनी बात रखेगा।
विजिट के दौरान एसोसिएशन के अधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्ययोजनाओं और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन का यह सेंट्रल ऑफिस विजिट संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।




