
दोषी पुलिसकर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई हो :कृतिवास मंडल
जमशेदपुर:आरटीआई एक्टिविस्ट सह आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल ने सूबे के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान डीआईजी श्री अनुरंजन किस्पोट्टा को ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
श्री मंडल ने कहा कि विगत शनिवार दिनांक 26/09/26 को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे सामान खरीद रहे आम नागरिकों और दुकानदारों पर पुलिस टीम द्वारा लाठियां भांजना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
पुलिस का काम जनता में सुरक्षा की भावना जगाना है, रक्षक बनकर भक्षक की तरह खौफ फैलाना नहीं। इस अमानवीय कृत्य की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर कार्रवाई की जाए।
श्री मंडल ने कहा कि कानून का राज इसलिए होता है कि रात के 12 बजे भी कोई परिवार बिना डर-भय के अपने घर सुरक्षित लौट आए। पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को सुरक्षा दे, न कि अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए आम नागरिकों और दुकानदारों पर लाठी बरसाए। आखिर पुलिस द्वारा निर्दोष आम नागरिकों पर लाठी क्यों बरसाई गई, जिसके कारण आए दिन कानून के प्रति आम नागरिकों में सम्मान नहीं बल्कि भय और अविश्वास पैदा हो रहा है।




