---Advertisement---

नवरात्रा के प्रथम दिन महिलाओं ने निकाला कलश यात्रा

On: October 15, 2023 5:27 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक सिल्ली के तत्वाधान में महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर तथा जय माता दी का जयकारा लगाते हुए हाथ में कलश लेकर हिंडालको स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची जहां पंडित हर गोविंद बनर्जी एवं अजय कुमार बनर्जी के द्वारा भक्तों को मंत्र उच्चारण के साथ शुद्धिकरण तथा संकल्प कराया गया। महिलाएं नदी से कलश में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए मुरी से सिल्ली दुर्गा पंडाल पहुंची। तत्पश्चात विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ कलश का जल 9 दिन पूजा हेतु पूजा पंडाल में स्थापित किया गया। इस मौके पर नेपाल साहु, जितेंद्र प्रसाद साव, दिवाकर प्रसाद, संजय भगत, कुंदन साहू का काफी सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें