झारखंड

आचार संहिता उल्लंघन मामला : सीएम हेमंत सोरेन को HC से राहत, निचली अदालत के फैसले पर रोक

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर आज मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई ꫰ इस दौरान अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है ꫰ कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है ꫰ मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी ꫰ प्रार्थी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।