सिल्ली:- सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी में बुधवार को कैथ लैब का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो के द्वारा किया जाएगा। इस उद्घाटन में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं गोमिया विधायक लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सिंगपुर नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर रमनेश प्रसाद ने कहा कि अब हार्ट अटैक के बीमार मरीजों को रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि कैथ लैब मशीन के द्वारा एजियो प्लास्टी, पेस मेकर, टेपटोरी एंड परमानेंट की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगी साथी साथ हमारे नर्सिंग होम में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा बीमारी का इलाज किया जाता है और ब्लड बैंक की व्यवस्था भी की गई है।
सिंगपुर नर्सिंग होम में कैथ लैब मशीन का उद्घाटन आज









