---Advertisement---

केंद्रीय कर्मियों को 78 दिन का बोनस, 4% महंगाई भत्ता का ऐलान, 1 जुलाई से मिलेगा

On: October 18, 2023 10:13 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दीपावली को देखते हुए केंद्रीय कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान कर दिया है। जिससे 12 लाख रेलवे के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस दीपावली के पूर्व मिल जाएगा।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का भी ऐलान किया गया है। जो 1 जुलाई से दी जाएगी।

केंद्र ने ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप बी की कुछ कैटेगरी के एलिजिबल एम्प्लॉइज के लिए 7000 रुपये तक बोनस देने की अनाउंसमेंट कर दी है।

बता दें, बोनस का भुगतान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (paramilitary forces) और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

खबर के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने इस बोनस के लिए कुछ क्राइटेरिया तय किया है। बोनस (bonus) के लिए योग्यता हासिल करने के लिए, एक सरकारी कर्मचारी को 31 मार्च, 2023 तक नौकरी में होना चाहिए और वित्तीय वर्ष के दौरान कम से कम छह महीने तक लगातार काम करना चाहिए। योग्य (एलिजिबल) कर्मचारियों को वर्ष के दौरान उनकी निरंतर सेवा अवधि के आधार पर आनुपातिक भुगतान दिया जाएगा। बोनस (bonus) के चलते होने वाले खर्च को चालू वर्ष के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों के स्वीकृत बजट प्रावधान के तहत ही पूरा किया जाना है। इसमें कम फिक्स्ड पेमेंट के आधार पर शामिल पार्ट टाइम कर्मचारी इसके लिए योग्य नहीं होगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now