---Advertisement---

हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

On: October 21, 2023 3:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची: हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने बताया कि समिति का इस वर्ष 59वां साल है। बड़े धूम धाम से इस वर्ष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर सुबोधकांत सहाय जी ने पूरे समिति को बधाई देते हुए कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा ने इस वर्ष और भी भव्य पूजा का आयोजन किया है। हर वर्ष वो यहां उद्घाटन करते हैं। प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ नया ही थीम पे पंडाल एव मूर्ति बनाई जाती है। समिति के सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष समिति ने भव्य पहाड़ों के बीच नव दुर्गा का रूप दर्शाया गया है एवं अंदर गुफ़ा में घुसते हुए विष्णु जी के दस अवतार को दिखाया गया है। पूरे पूजा परिसर में सुरक्षा को देखते हुए CCTV कैमरा एवं सिक्योरिटी गार्ड रखे गए हैं। अष्टमी की पुष्पांजली सुबह 11 बजे होगी एवं उसके बाद भव्य भोग भंडारा का आयोजन होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। अष्टमी के शाम 7 बजे से गंगा आरती का आयोजन होगा। नवमी के आरती के बाद शाम में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। दशमी को जागरण का भी आयोजन है। बच्चों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष झूले का भी इंतज़ाम है।

ये लोग रहे मौजूद

उद्घाटन के मौके पर सुबोधकांत सहाय जी, जगन्नाथनगरी दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह जी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी, बिजय बहादुर सिंह, बबलू शुक्ला, बिंदु सिंह, संजू चौबे, अवधेश सिंह, कैलाश यादव, ब्रजेश सिंह, समिति के अध्यक्ष नंदन यादव, इंदरजीत सिंह, रजनीश सिंह, अरुण बाउरी, सौरव पांडेय, सोमनाथ, चंदन यादव, आकाश रजवार एवं समिति के सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now