---Advertisement---

बांसारुली दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना पर निकाला कलश यात्रा

On: October 22, 2023 12:54 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति
बांसारूली दुर्गा मंदिर में शनिवार को कलश स्थापना को लेकर गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गांव के समीप स्थित स्वर्ण रेखा नदी में पुरोहित के द्वारा विधि विधान से कलशों में जल भरकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पुजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में डीजे एवं गाजा बाजा के साथ मंदिर के लिए कलश यात्रा रवाना हुई।

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं पुरुष माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे । कलश यात्रा नदी से मंदिर पहुंची, जहां विधि विधान से मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया‌। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनोद प्रसाद साहू, मधुसूदन महतो, अजय कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू, विजय कुमार साहू, धनेश्वर बेदिया,
अरबिंद कुमार साहू, रोशन कुमार साहू, प्रमोद गुप्ता समेत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now