झारखंड बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र पर चेकिंग अभियान चलाया गया
Satyam Jaiswal
October 22, 2023 (Last updated: October 22, 2023) 1 minute read
सिल्ली:- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश अनुसार दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर झारखंड बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र पर मुरी ओपी के द्वारा दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में मुरी ओपी के एसआई आशीष रंजन के द्वारा दो पहिया वाहन का हेलमेट लाइसेंस गाड़ी का कागजात आदि चेक किया गया और
चार पहिया वाहनों का भी कागजात लाइसेंस एवं सामानों का भी जांच किया गया दूसरी और दो पहिया वाहनों को जिनके पास हेलमेट नहीं था उनको हिदायत देकर छोड़ा गया।
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।