---Advertisement---

विसर्जन जुलूस दुर्घटना में गंभीर एक और व्यक्ति की मौत, घायलों से मिलने टीएमएच पहुंचे मंत्री बन्ना,बोले..!

On: October 25, 2023 4:15 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बिष्टुपुर बेली बोधनवाला घाट पर दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल ट्रक का ब्रेक फेल होने की घटना में गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की मौत की खबर है। बता दें कि कल भी इस हादसे में परसुडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। इस घटना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि तीन और लोग घायल है।जिनका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी 45 वर्षीय अभिमन्यू गोराई की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गयी। अभिमन्यु गोराई वहां ढांकी बजा रहे थे कि ट्रक की चपेट में आ गये थे।

घायलों में तीनों बाजा बजाने वाले शामिल है, जिसमें पश्चिम मिदनापुर के दिपाड़ा निवासी हुगरा मुखी (40 साल), गोपाल गोराई (45 साल) विजय गोराई शामिल हैं।इन लोगों का इलाज चल रहा है।

इधर इस घटना से हड़कंप मच गया है। खुद स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, सिविल सर्जन जमशेदपुर डॉ जुझार मांझी घायलों से मिलने पहुंचे इस मौके पर TMH प्रबंधन के वरीय अधिकारी मौजूद रहें। सभी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

घायल से मिलने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते मंत्री ने कहा कि यह एक दुखद और पीड़ा दायक घटना हैं, जानकारी मिलते ही TMH आया हूँ। जहाँ पता चला कि 6 लोग घायल हुए थे जिसमें 2 की मौत हो गई है बाकी के बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन और TMH प्रबंधन को निर्देश दिया हूँ कि घायलों का बेहतर इलाज हो और इलाज पूर्णतः निःशुल्क हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सम्मानित जनता से आग्रह है कि प्रशासन का सहयोग करें और माता के विसर्जन को पूर्ण करें।

उन्होंने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को भी निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित करते हुए विसर्जन जुलूस को संपन्न कराये।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक