---Advertisement---

5 दिनों से लापता 6 वर्षीय मासूम का शव बगल वाले के सेफ्टी टैंक में मिला, मची सनसनी

On: October 26, 2023 3:23 PM
---Advertisement---

चतरा: इटखोरी से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जिससे हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 5 दिन पूर्व से लापता 6 वर्षीय मासूम का शव बगल के घर वाले के सेप्टिक टैंक से ही बरामद होने से सनसनी मच गई है। बच्चे का शव मिलते ही पिता रामवृक्ष साव, मां पूनम साव और बहन अंजली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।पूनम साव का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।बच्चों के माता-पिता ने गांव के रिश्तेदारों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

बताया जाता है कि इटखोरी की नवादा पंचायत के कोइंडा गांव निवासी रामवृक्ष साव का पुत्र अमन नर्सरी में पढ़ता था। मृतक बच्चा 21 अक्टूबर को स्कूल से लौटने के बाद बैग घर में रखकर आस-पास कहीं निकला। इसके बाद से नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की उसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस बुधवार को गांव पहुंची तो उसके घर के पास एक सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने पर ढक्कन खोलकर जांच की गई।पहले बच्चे का जूता वहां दिखा। इसके बाद उसका शव टैंक से बरामद किया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बच्चे के एक रिश्तेदार भोला साव को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now