---Advertisement---

कांग्रेस पार्टी के के० राजू से मिले ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र, कहा ओबीसी से हो न्याय, मिले अधिकार

On: October 29, 2023 2:31 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

• राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, सदस्यों की हो शीघ्र नियुक्ति – राजेश गुप्ता।

• राष्ट्रीय पटल पर ओबीसी के प्रमुख मुद्दों को उठा रहे राहुल गांधी परंतु झारखंड में ओबीसी के साथ हो रहा है अन्याय – राजेश गुप्ता

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के० राजू को झारखंड प्रदेश में ओबीसी समुदाय के हक- अधिकार सुरक्षित करते हुए न्याय देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की है।

इस आशय का मांग पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने 8 बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है; जिनमे जातीय सर्वेक्षण करने, तत्काल ओबीसी समुदाय का आरक्षण बढ़ाने, सात जिले में ओबीसी आरक्षण लागू करने, जेपीएससी द्वारा ओबीसी समुदाय के साथ भेदभाव बंद करने, सरकार के बोर्ड, निगमो में जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी समुदाय के नेताओं को 50% प्रतिनिधित्व देने, किन्नर समुदाय को ओबीसी आरक्षण से बाहर कर उन्हें स्वतंत्र रूप से आरक्षण देने, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति अविलंब करने और ट्रिपल टेस्ट कर नगर निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को सुनिश्चित करने की मांग की है।
श्री गुप्ता ने मांग पत्र में यह भी अंकित किया है कि पिछले कई मौके पर ओबीसी के हक – अधिकार में कटौती हुई है। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण नहीं दी गई है, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य का पद खाली हैं।
श्री गुप्ता ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा ओबीसी समुदाय के मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर प्रमुखता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया है।
मौके पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख उपस्थित थे।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, सूबेदार सम सिंह कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा, रांची महानगर अध्यक्ष विष्णु कुमार राम लखन साहू, विनय कुमार अभय कुमार आदि शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now