सिल्ली :- ज्ञात हो कि स्वर्ण रेखा मुक्तिधाम में सिल्ली मुरी एवं आसपास के तमाम गांवों से शवों को ला कर जलाया एवं दफनाया जाता है कभी–कभी रात में भी शवों को लाया जाता है, उस समय लोगों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जैसे बिजली ,पानी, रास्ते में गंदगी इत्यादि। इसी असुविधाओं को देखते हुए इसे दूर करने के लिए सिल्ली मुरी एवं आसपास के तमाम ग्राम वासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता संघ से अनुरोध करती है कि रविवार को सुबह 9 बजे स्वर्ण रेखा मुक्तिधाम (श्मशान घाट) के साफ सफाई तथा बिजली पानी की व्यवस्था को लेकर विचार –विमर्श करने हेतु आप तमाम सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले तथा बुद्धिजीवी लोगों से भी अनुरोध करती है इस बैठक में आप लोग समय पर उपस्थित होकर इस पावन कार्य का भागीदार बनें। इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता संघ के सदस्यों के द्वारा दी गई।
स्वर्णरेखा मुक्तिधाम उत्थान को लेकर बैठक आज








