---Advertisement---

माकपा लोकल कमेटी की बैठक हुई संपन्न

On: October 31, 2023 2:24 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली मुरी लोकल कमेटी की एक बैठक सोमवार को बड़ामुरी सीपीआईएम कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड संतोष कुम्हार ने किया बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आगामी दिनांक 17 नवंबर 2023 को बुंडू में हो रही विशाल रैली के विषय में बातें बताई तथा मुरी सिल्ली लोकल कमेटी की ओर से 5000 लोगों को ले जाने की घोषणा हुई।
आगे कामरेड अरुण महतो ने विनाशकारी नीतियों से देश और जनता को बचाने के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया।
कामरेड चितरंजन महतो ने कहा कि सबके लिए खाद्य सुरक्षा की गारंटी के लिए बिना किसी कटौती के सभी आवश्यक वस्तुओं की राशन व्यवस्था सुनिश्चित करें। कामरेड अमर महली ने कहा की मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण के लिए कारगर कदम तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटना एवं पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की कमी सुनिश्चित करने की बातें कही। इसी क्रम में कामरेड सदानंद सोनार ने कहा कि राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन 26000 हजार प्रति माह केंद्र सरकार घोषित करें तथा NPS खत्म कर OPS बहाल करें और सभी को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें।इस बैठक में कामरेड रविपद बेदिया तथा विजय सिंह मुंडा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर जिला कमेटी की ओर से शामिल कामरेड सुरेश मुंडा ने बताया कि इस विशाल रैली को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए तमाम सिल्ली मुरी के जनता से इस विशाल रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now