सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 71 लाभार्थियों को योग्यता के आधार पर चयनित किया गया। जांच शिविर में कुल महिलाओं की संख्या 18 थी जिसमें सामान्य वर्ग की 11, अनुसूचित जाति की 7 एवं पुरुषों की कुल संख्या 53 थी। जिसमें सामान्य वर्ग के 22, अनुसूचित जाति के 29 एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के दो लाभार्थी मौजूद थे। वही रजिस्ट्रेशन करने आए अभ्यर्थियों में पैर से विकलांग, कान से कम सुनना, आंखों से देख नहीं पाने वालों की संख्या अधिक थी। इन लोगों की जांच के साथ रजिस्ट्रेशन भी किया गया एवं इन्हें निकट भविष्य में आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि इन्हें परेशानी ना हो औरों की तरह सामान्य जीवन जी सके। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, उप प्रमुख आरती देवी समेत कर्मचारी उपस्थित थे।
दिव्यांग शिविर में लगभग 90 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया









