झारखंडराष्ट्रिय

RRC दक्षिणी रेलवे भर्ती 2023: विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

झारखंड वार्ता

Recruitment:रेलवे भर्ती सेल (RRC) सेंट्रल साउदर्न रेलवे ने एक अधिसूचना जारी किया है। अधिसूचना में RRC Southern Railway Recruitment 2023 के तहत स्तर 1/2/3/4/5 के 67 विभिन्न पदों की पेशकश की गई है। इस भर्ती ड्राइव से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को एंप्लॉयमेंट न्यूज (28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023) में प्रकाशित किया गया है। ये पद विभिन्न खेल क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कोटा ड्राइव के तहत उपलब्ध है।

योग्यता और आवेदन

यदि आप खेलों के प्रति रुचि रखते हैं और अपने विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, तो आपके लिए भारतीय रेलवे में नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की योग्यता जो अधिसूचना में उल्लेखित 10वीं/12वीं/स्नातक की शैक्षिक योग्यता के साथ खेलों से संबंधित योग्यताओं के सफल अंशों को पूरा करते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

• आवेदन की शुरुआत – 28 अक्टूबर 2023

• आवेदन की अंतिम तिथि – 27 नवंबर 2023

• दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के लिए अधिसूचना में उल्लेखित तिथि – 12 दिसंबर 2023

रिक्त पदों की जानकारी

• स्तर – 1:- 46 पद

• स्तर – 2/3:- 16 पद

• स्तर – 4/5:- 5 पद

शैक्षिक की योग्यता

• स्तर – 1:- दसवीं पास या आईटीआई समकक्ष या एनएसी जो NCVT द्वारा प्राप्त किया गया हो।

• स्तर – 2/3:- 12वीं पास

• स्तर – 4/5:- स्नातक पास

आयु सीमा

• न्यूनतम – 18 वर्ष, अधिकतम – 25 वर्ष, आयु सीमा में छूट के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक की जांच करें।

ज्यादा जानकारी और आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://www.rrcmas.in पर जाएं।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।