---Advertisement---

प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे में बदलाव, 15 के बजाए 14 नवंबर की शाम पहुंचेंगे रांची

On: November 13, 2023 7:16 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री दो दिनों तक झारखंड दौरे पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची आने वाले थे। लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। नये कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 15 नवंबर की जगह 14 नवंबर को ही रांची पहुंच जायेंगे। पीएम 14 नवंबर को करीब 8 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। 14 नवंबर को प्रधानमंत्री राजभवन में ही डिनर करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को खूंटी जाने से पहले प्रधानमंत्री रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय जायेंगे। करीब 15 से 20 मिनट संग्रहलाय में समय व्यतीत करने के बाद प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू जायेंगे। इस संशोधित कार्यक्रम को लेकर रांची और खूंटी जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी अब नये सिरे से तैयारियों में लग गये हैं। प्रधानमंत्री करीब 18 घंटे से ज्यादा समय झारखंड में व्यतीत करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह