---Advertisement---

महाराष्ट्र: किसी पार्टी के विधायक दूसरे दल में चले गए लेकिन समर्थकों पर असर नहीं: पी के

On: July 4, 2023 4:31 PM
---Advertisement---

महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा; महाराष्ट्र के विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने से समर्थकों पर नहीं पड़ेगा असर

बिहार: महाराष्ट्र में कई दिनों से चल राजनीतिक हालात पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधायकों के एक दल से दूसरे दल में जाने का पार्टी समर्थकों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। एनसीपी के कुछ नेता अगर पार्टी को छोड़ दें, तो ऐसा नहीं है कि उनके समर्थक भी पार्टी को छोड़ देंगे। ये मेरा मानना है।

समस्तीपुर के पटोरी ब्लॉक में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हर राज्य की राजनीतिक स्थिति अलग है। बिहार के संदर्भ में जब महागठबंधन बना था, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर कोई सीधा प्रभाव पड़े ये जरूरी नहीं। महाराष्ट्र में जो हुआ वो वहां की स्पेसेफिक (विशेष) घटना है। ये सही है या गलत, इस पर महाराष्ट्र के लोगों को निर्णय लेना है।

बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी यानी अपनी ही पार्टी से अलग होकर वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने मौजूदा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाली है। उनके साथ पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। अभी एनसीपी पार्टी पर कब्जा को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार और अजीत पवार एक-दूसरे पर कार्रवाई व बयानबाजी कर रहे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें