सिल्ली :-मुरी रिटायरमेंट कॉलोनी मे काली पूजा के अवसर पर सोमवार की रात माता का जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें धनबाद के मशहूर भजन गायक पिंटू शर्मा, रांची के युगल किशोर व तदासा गुप्ता पूरे जोश के साथ एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही भजन गायक पिंटू शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी की बिदाई को लेकर दिल को छू लेने वाले भजन गाकर माहौल को भावुक कर दिया। अंत मे तदासा गुप्ता ने छठ पूजा का गीत गाकर महिलाओ का दिल जीत लिया। देर रात तक श्रद्धालु गण भजनों और धार्मिक गीतों मे सराबोर होकर भक्ति का गोता लगाते रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने मे निखिल सिंह, अलंकार गुप्ता, आकाश कुमार, चंदन कुमार, सूरज कुमार, विकाश, हर्षित वर्मा,अमन कुमार,बिट्टु, बिरेंन शर्मा, रंजन दास,बबलू सेन, रूपेश दास, रतन लाल गुप्ता आदि का साराहनीय योगदान रहा।
काली पूजा के अवसर पर माता का जागरण का आयोजन किया गया मुरी









