राष्ट्रिय

IND vs NZ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मुंबई पुलिस को धमकी, स्टेडियम के आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी

झारखंड वार्ता

WorldCup Semifinal 1:- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले होने है। इससे पहले, मुंबई पुलिस को एक्स पर एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि आयोजन स्थल पर एक नापाक घटना होगी।

ट्विटर पर धमकी

मुंबई पुलिस ने कहा, “किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (X) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। उस व्यक्ति ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।”

आज होगा सेमीफाइनल मुकाबला

भारतीय टीम वनडे क्रिकेट विश्व कप को जीतने से बस दो कदम की ही दूरी पर है। विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम से होने जा रहा है। मैच का आयोजन आज 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। भारतीय टीम इस पूरे विश्व कप में अजेय रही है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।