जमशेदपुरझारखंड

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की लेखन प्रतियोगिता,हिस्सा लें,पुरुस्कृत हों

ख़बर को शेयर करें

भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती पर केवल उन्हें याद करना बेमानी,रोज करें नमन:ए बाबूराव

जमशेदपुर: भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर सिर्फ खानापूर्ति कर उलगुलान की प्रेरणा को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। इन्हें ,इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी संभव है जब उनकी पगड़ी को, जो राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है उन्हें हर दिन याद कर नमन करते रहें। झारखंड की भूमि पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है। हम सभी झारखंड वासियों को बहुत बहुत बधाई। ये सारी बातें संस्था के रंगकर्मी, लेखक, निर्देशक और ट्रस्टी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कही। JFA के कलाकार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

संस्था द्वारा लेखन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है। विषय – “झारखंड को खुशहाल और सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम किस तरह अपना सहयोग दे सकते हैं।” अधिक से अधिक २५०(250) शब्दों में अपने विचार लिखकर व्हाट्स ऐप 9939116319 या ई मेल 1960janakamjhr@gmail.com पर भेज सकते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से विजेता को हमारे आने वाले कार्यक्रम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

लेख भेजने की अंतिम तिथि नवंबर 30 है।

संध्या 6 बजे भालूबासा सेंटर, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रांगण में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।