झारखंड

नहाय-खाय के साथ 17 नवंबर से सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- नहाय-खाय के साथ 17 नवम्बर दिन शुक्रवार से सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है। दुर्गा बाड़ी महुआडांड़ के पंडित सर्वेश पाठक ने बताया कि नेम निष्ठा का यह पर्व 17 नवम्बर दिन शुक्रवार से शुरू होगी एवं 20 नवम्बर दिन सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

ये है कैलेंडर

17 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार नहाय-खाय, 18 नवम्बर 2023 दिन शनिवार को खरना, 19 नवम्बर 2023 दिन रविवार को सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। 20 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।