झारखंड

भवनाथपुर हाई स्कूल के आदेशपाल व केतार निवासी पारसनाथ पाठक का हृदय गति रुकने से निधन, शोक

ख़बर को शेयर करें

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– राजकीय उच्च विद्यालय भवनाथपुर के आदेशपाल के पद पर कार्यरत सह केतार निवासी पारसनाथ पाठक का बुधवार की शाम में उनके पैतृक गांव केतार में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों, विद्यालय परिवार के लोग शोक में डूब गए। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पारसनाथ पाठक को हार्ट अटैक होने पर परिजनों ने आनन – फानन में उन्हें इलाज के लिए गढ़वा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार केतार के पंडा नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

उनके निधन पर सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए केतार व श्री बंशीधर नगर के बड़ी संख्या में उनके शुभचिंताको ने पैतृक गांव पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। जहां लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिए और दिव्यांग आत्मा को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। बता दे की पारसनाथ पाठक अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। उनका पैतृक गांव केतार में है। जबकि वे श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के जंगीपुर में रहते थे। सरल, स्वभाव, मृदुलभाषी व हंसमुख स्वर्गीय पारसनाथ पाठक का असमायिक निधन होने से परिवार वालों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने बच्चों को हमेशा पढ़ाई लिखाई पर प्रोत्साहित करते रहें। इधर उनके निधन हो जाने पर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कृष्ण कन्हैया पाठक ने दी। शोकाकुल परिवार में मनीष पाठक,अंकित पाठक,अर्जुन पाठक आदि लोग शामिल हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।