बरकट्ठा (हजारीबाग):- चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चटकरी में पूर्व विधायक स्व. चितरंजन यादव की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, चतरा सांसद सुनील सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय, विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व बरही विधायक मनोज कुमार यादव, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव शामिल हुए। संचालन पूर्व उपप्रमुख दुर्गा यादव ने किया। अतिथियों ने स्व. चितरंजन यादव की स्टेच्यू पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्व. चितरंजन यादव कर्मठ और संघर्षशील व्यक्ति थे। उन्होंने क्षेत्र कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी आज उनके अधुरे सपनों को उनके पुत्र विधायक अमित कुमार यादव पुर्ण कर रहे हैं। कार्यक्रम में हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव,कोडरमा जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, भाजपा नेता अम्बिका सिंह, बगोदर जिप सदस्या रीता देवी, पूर्व प्रमुख राम-लखन मेहता, रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि केदार साव,भाजपा नेता रमेश सिंह,समन ठाकुर रघुवीर प्रसाद, सुरेंद्र पासवान,खलील अंसारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, भोला प्रसाद, अशोक वर्णवाल, अनिल कुमार आजाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल प्रसाद,विंदी बिहारी, नितेश चंद्रवंशी, देवनारायण यादव, छोटेलाल यादव, गणेश यादव, जयप्रकाश राम सुमन कुमार,बिरेन्द्र शर्मा, महेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, छोटेलाल प्रसाद, चंदन भारती, शिबू सोरेन समेत कई लोग उपस्थित थे।