---Advertisement---

झारखंड सरकार 8 लाख बेघरों को देगी 3 कमरों का पक्का मकान, खर्च होंगे 16000 करोड़ रुपये

On: November 24, 2023 2:12 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- झारखण्ड सरकार आज से 4,351 पंचायतों और 50 निकायों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान चला रही है। ये अभियान 26 दिसंबर तक झारखंड के सभी जिलों में चलाया जाएगा। योजना के तहत 8 लाख लोगों को 3 कमरों का पक्‍का मकान दिया जा रहा है। लोगों को ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत घर दिए जाएंगे। इसपर सरकार 16 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

तीन फेज में तैयार किए जाएंगे आवास


इस योजना का लाभ लेने के लिए लोग ‘आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार’ के तहत पंचायत स्तर पर लग रहे शिविरों में आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत बेघर गरीब लोगों के लिए 8 लाख पक्के घर बनाए जाएंगे। पहले फेस में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख, दूसरे फेज यानी 2024-25 में 3 लाख 50 हजार और तीसरे और आखिरी फेज में 2025-26 में 2 लाख 50 हजार पक्के घर बनाए जाएंगे। तीन चरणों में 16 हजार 320 करोड़ रुपए की लागत से आवास का निर्माण होगा।

रसोई सहित तीन कमरों का पक्का मकान मिलेगा

अबुआ आवास योजना के अंतर्गत तीन कमरों का पक्का मकान एवं रसोई घर बनाया जाएगा. इसका क्षेत्रफल 31 वर्गमीटर होगा। योग्य उम्मीदवारों के लिए योजना के तहत आवास निर्माण के लिए सहयोग राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, लाभार्थी को मनरेगा अंतर्गत अपने आवास के निर्माण के लिए वर्तमान मजदूरी (समय-समय पर संशोधित) दर पर अधिकतम 95 अकुशल मानव दिवस के समतुल्य आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए मिलेगा।कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, बेघरों एवं निराश्रित परिवारों खासतौर पर विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) और बंधुआ मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now