---Advertisement---

बूटी के पाहन संजय की संदिग्ध स्थिति में मौत, कई जगहों पर मिले खून के निशान

On: December 1, 2023 9:04 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- सदर थाना क्षेत्र के बूटी के पाहन का शव शुक्रवार की सुबह उनके घर के पास से संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मृतक संजय के सिर पर चोट के निशान भी मिले है। जबकि, कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं। संजय पाहन के मौत की सूचना मिलने के बाद बस्ती के लोग एकजुट हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इधर सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि मामला क्या है! उसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस अनुसंधान कर रही है कि लड़ाई झगडें में किसी ने हमला किया है या फिर गिरने से चोट लगी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि घटना रात की है। मृतक पाहन संजय के पास लाइसेंसी हथियार भी था। जिससे उसने एक गोली भी चलाया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें