झारखंड

उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले झारखंड के 15 मजदूरों का रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

झारखंड वार्ता

रांची:- उत्तराखंड सुरंग से सुरक्षित निकले 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजन इंडिगो एयरलाइंस से आज शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे राॅंची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने किया। इसके बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ मजदूर एवं उनके परिजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!