---Advertisement---

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, आसमान में 3 KM दूर तक फैला मलबा, देखें वीडियो

On: December 4, 2023 4:26 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

Volcano Eruption:- इंडोनेशिया के पश्चिमी भाग में रविवार को एक ज्वालामुखी “माउंट मेरापी” (Mount Merapi) फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था की ज्वालामुखी से निकले राख को माउंट मेरापी के शिखर से 3 किलोमीटर ऊपर तक देखा गया है। राख का पिलर ग्रे रंग में तीव्रता के साथ पूर्व दिशा की ओर झुका हुआ दिखाई दिया। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:54 बजे विस्फोट हुआ। जानकारी के मुताबिक विस्फोट अभी भी जारी है।

इससे पहले मई में भी जावा में माउंट मेरापी के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी ने विस्फोट किया था। इस दौरान इसके क्रेटर से दो किलोमीटर से अधिक दूर तक लावा फेंकते हुए देखा गया था। इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश इंडोनेशिया में लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट पर चार चरण वाला चेतावनी जारी किया जाता है। माउंट मेरापी जिसकी ऊंचाई 2,891 है, इसके विस्फोट को देखते हुए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी की गई है। मेरापी के क्रेटर के आसपास के 3 किलोमीटर के दायरे में लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मारापी पर्वत के आसपास गतिविधियां करने वाले लोगों के लिए सलाह जारी की गई है कि लोग टोपी, चश्मा और मास्क पहनें। माउंट मेरापी, जिसका अर्थ है ‘आग का पहाड़’। यह सुमात्रा द्वीप पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल