झारखंड

सीनियर नेशनल महिला कब्बडी टीम के लिए झारखंड से गढ़वा की बेबी कुमारी का हुआ चयन,हर्ष

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– सीनियर नेशनल महिला कब्बडी टीम के लिये झारखंड से बेबी कुमारी का चयन हुआ है। बेबी कुमारी केतार प्रखंड के मेरौनी ग्राम की है। इसकी जानकारी देते हुए गढवा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने बताया कि 70 सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप पंजाब में आगामी 10 दिसम्बर से 13 दिसंबर तक होना सुनिश्चित है। इस प्रतियोगिता के लिये बेबी कुमारी का चयन झारखंड महिला कबड्डी टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि बेबी कुमारी का यह पहला सीनियर नेशनल चैंपियनशिप होगा इससे पहले जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है। कोच अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बेबी निरन्तर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र से महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रही है,यह गढवा जिला के लिये गौरव की बात।विकास स्वदेशी ने कहा कि गढवा जिला कबड्डी संघ का लगातार प्रयास रहा है,कि हमारे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी खिलाड़ी निकलें और आगे बढे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।