---Advertisement---

मोनालिसा लकड़ा बनीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष

On: December 12, 2023 3:26 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- अधिवक्ता एवं हजारीबाग लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि मोनालीसा लकड़ा को आज (मंगलवार) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, अनवर हयात एवं प्रदेश मंत्री डॉक्टर आरिफ नसीर बट्ट द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
ज्ञात हो कि मोनालिसा लकड़ा अधिवक्ता होने के साथ-साथ हजारीबाग से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की मीडिया सांसद प्रतिनिधि भी है। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की हजारीबाग जिला मीडिया प्रभारी भी हैं, तथा पार्टी ने उनके कामों को देखते हुए उन्हें प्रोन्नति दी है।

मीडिया को संबोधित करते हुए मोनालिसा लकड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसमें मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगी तथा हजारीबाग के अलावा झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगी। लकड़ा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और मुझ पर अपना भरोसा जताया है, मैं अपना शत प्रतिशत देने की पूरी कोशिश करूंगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह