---Advertisement---

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त बरकरार

On: December 15, 2023 6:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- पिछले दिनों शेयर बाजार में आई शानदार तेजी का सिलसिला आज भी जारी है.आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है. हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की .आज के कारोबार में सेंसेक्स 289.93 अंक (0.41%) की उछाल के साथ 70,804.13 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 104.75 अंक (0.49%) की तेजी के साथ 21,287.45 के लेवल पर खुला.

बीते दिन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बढ़कर 355 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया, वहीं सेंसेक्स के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने से निवेशकों की संपत्ति 3.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.60 अंक या 1.34 प्रतिशत उछलकर 70,514.20 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने गुरुवार को 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.



Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें