---Advertisement---

निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण की प्रक्रिया सरल करने, पेंशन, छात्रवृति, ईलाज की मांग को लेकर श्रम विभाग कार्यालय पर सीटू ने किया प्रदर्शन

On: December 18, 2023 4:39 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- सीटू से सम्बद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण की प्रक्रिया सरल करने, पेंशन, छात्रवृति, ईलाज की व्यवस्था आदि 14 सूत्री मांगों को लेकर श्रम विभाग कार्यालय पर निर्माण श्रमिकों ने किया जुझारू प्रदर्शन. इससे पूर्व श्रीकृष्ण सिहं पार्क डोरंडा से जुलूस भी निकाला गया. जिसका नेतृत्व सीटू झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिहं, निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महामंत्री संजय पासवान, अध्यक्ष अमर उरांव, सुखनाथ लोहरा, प्रतीक मिश्रा व महेश मुंडा ने किया. प्रदर्शन के माध्यम से श्रमायुक्त सह अध्यक्ष, भवन एवं अन्य सन्नीकार कर्मकार कल्याण बोर्ड को चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा और वार्ता किया. जिसमें निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण की प्रक्रिया सरल करने, बीओसीडब्लू में निबंधित लाभुकों के बंद लाभ अविलम्ब चालु करने, 60 वर्ष उम्र पुरा करने वाले निबंधित श्रमिकों को स्वीकृत बकाया पेंशन राशि का भुगतान करने, निबंधित श्रमिकों को मृत्यु के उपरान्त मिलने वाले लाभ अंत्येष्टि सहायता योजना, मृत्यु / दुर्घटना सहायता योजना, पारिवारिक पेंशन सहायता योजना का लंबित आवेदन का निष्पादन करने, निबंधित श्रमिकों के वार्षिक अंशदान की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए तीन वर्ष तक का अंशदान एक बार लेने और नवीकरण अंशदान की राशि को लेकर पुनः लेबर कार्ड को बहाल करने, श्रमिक मित्रों को न्युनतम मजदूरी, ईएसआई एवं पीएफ आदि समाजिक सुरक्षा लाभ देने व यात्रा एवं परिवहन भत्ता देने, प्रत्येक माह में श्रमिक मित्रों द्वारा किये गए कार्यों पर मिलने वाले इन्शेन्टिव का भुगतान अविलंब करने, साईकिल व सिलाई मशीन सहायता योजना में महिलाओं के उम्र सीमा की बाध्यता को समाप्त करने, पूर्व से ऑफलाइन द्वारा निबंधित श्रमिकों का लाभ ऑफलाइन के माध्यम से ही देने, श्रमिकों को लाभ देने में गैर जरूरी दस्तावेज जैसे ई श्रम, मानधन कार्ड इत्यादी नहीं लेने, ऑफलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निबंधित श्रमिकों को पूर्व की भांति लाभ देना सुनिश्चित करने की मांग शामिल है. कार्यक्रम में भीम दास, धज्जू महतो, माही महतो, गुड़िया देवी, विकास सिंह, संतोष रजवार, आशा उरांव, आदि शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now