गढ़वा:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. कायनात काजी के गढ़वा आगमन पर गढ़वा सदर अस्पताल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के अध्यक्षता में एवं मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में मुख्य अतिथि डॉ कायनात काजी के हाथों से कंबल वितरण का कार्य किया गया।
महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड में लगभग 100 मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया। दो दिवसीय प्रवास पर आई डॉक्टर कायनात काजी, मेराल, बरडीहा, भवनाथपुर अन्य जगहों पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
प्रधानमंत्रीमोदी जी की उपलब्धियां बताने का कार्य करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जवाहर पासवान, उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, इंद्रमणि धर दुबे, विनय चौबे, प्रभारी रूपा सिंह, अनीता देवी, बीना पाठक, पार्वती सिंह, लक्ष्मी पांडे, नवीन जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।