हजारीबाग:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त हजारीबाग, नैन्सी सहाय के द्वारा जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत् निष्पादित प्रपत्रों-6, 7 एवं 8 का सुपरचेकिंग किया गया। इस क्रम में उपायुक्त द्वारा 25-हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-190-राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, नूरा, पूर्वी भाग में पहुँचकर संबंधित बीएलओ से प्रपत्र-7 के माध्यम से विलोपन हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में जानकारी ली एवं नियम संगत सावधानीपूर्वक नाम विलोपन की कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया।
इस क्रम में 20-बरकट्ठा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ईचाक प्रखण्ड के मतदान केन्द्र संख्या-341-मवि बरियठ नया भवन भूभाग तथा मतदान केन्द्र संख्या-334- केएन उच्च विद्यालय, ईचाक पश्चिम भाग में पहुँचकर प्रपत्र-8 के माध्यम से सुधार एवं प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम निबंधन हेतु निष्पादित प्रपत्रों का सुपरचेकिंग किया गया एवं संबंधित बीएलओ सुपरवाईजर को शेष छूटे हुए मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु प्रपत्र-6 भरने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी माँ देव प्रिया एवं जिला निर्वाचन शाखा के कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।