---Advertisement---

जन्मदिन पार्टी में तलवार से केक काटा, फिर उसी तलवार से नाबालिग दोस्त को काट डाला

On: December 24, 2023 2:56 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

हजारीबाग:- लोकसिंघना थाना क्षेत्र में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने झील पर गए 14 साल के शकीबुल हसन की दोस्तों ने ही हत्या कर दी। दोस्तों में पहले तलवार से केक काटा और फिर उसी तलवार से दोस्त को मार डाला। घटना शुक्रवार शाम झील परिसर में घटी। मृतक और सभी आरोपी नाबालिग हैं। सभी की उम्र 14-16 साल के बीच है।

मृतक फाहिमा एकेडमी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। मृतक के चचेरे भाई सलमान ने बताया कि, 7 दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने झील पर गए थे। वहां तलवार से केक काटा गया। फिर पार्टी की गई, सभी दोस्त नाच गा रहे थे। इसी दौरान अचानक उसने देखा कि शकीबुल जमीन पर गिरा हुआ था और चार दोस्त उसे दबाए हुए थे। एक दोस्त उसके सीने पर तलवार से हमला कर रहा था।

रोकने पर उन लोगों ने कहा कि मजाक कर रहे हैं, यह सब देखकर मैं घबरा गया। जब तक कुछ कर पाता सभी दोस्त फरार हो गए। सलमान ने सबसे पहले अपने पिता को घटना की सूचना दी और शकीबुल को लेकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा।

लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची ले जाने की सलाह दी। तब तक शकीबुल के परिजन भी पहुंच चुके थे। परिजन आनन-फानन में उसे हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह