जमशेदपुरझारखंड

सुंदर नगर शिव शक्ति मंदिर का चुनाव, अध्यक्ष शशिकांत ओझा सचिव कमलेश कुमार सिंह बने

जमशेदपुर : सुंदरनगर शिव शक्ति मंदिर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें शशिकांत ओझा अध्यक्ष और सचिव के लिए कमलेश कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। दोनों ने मंदिर के उत्थान और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

बता दें कि मंदिर कमेटी द्वारा हर 3 वर्ष में मंदिर के उत्थान को लेकर चुनाव करवाया जाता है ।जहां मंदिर कमेटी के 222 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने उम्मीदवार का चयन करते हैं ।


इस वर्ष भी मंदिर कमेटी द्वारा 24 दिसंबर को चुनाव हुआ। मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया व पूर्व मुखिया एवं आजीवन सदस्यों की मुख्य भूमिका रही, इस चुनाव में स्वेच्छा से शशिकांत ओझा को अध्यक्ष पद और कमलेश सिंह को सचिव पद के लिए चुन लिया गया जहां उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए मंदिर के उत्थान के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही।


इस मौके पर ‌आजीवन सदस्य जनार्दन सिंह,राजनारयण सिंह, कन्हैया पाण्डेय,रामानंद वर्मा,सरदार रविंद्र सिंह,विकास सिंह, चंद्रभूषण सिंह, पप्पु पोद्दार, मुनि पाण्डेय,संजय कुमार,रामजी शर्मा, बी के शर्मा, जयकृष्ण मिश्रा, राणा डे, उमाकांत मिश्रा, प्रभात महाराज, जयकांत सिंह,जितेन्द्र ओझा,तेजनारायण राय,संतन ओझा,रामाकृष्ण मिश्रा,पप्पु वर्मा,कृष्णकांत मिश्रा,जया भारती, निशा देवी, अपराजिता मण्डल, मंजू महतो, कंचन कालिंदी, शोभाबती नायक, जया पाण्डेय, प्रियंका महतो, सारिका सिंह, मीतू कटियार,रिंकी सिंह,गंगी मुर्मू, यशोदा महाली, छिता हेमब्रम, पूर्णिमा गोप एवं काफ़ी संख्या में मंदिर के सदस्यगण मौजूद रहे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।