---Advertisement---

अवैध खनन मामला: फरार आरोपी दाहू यादव के बेटे ने ईडी कोर्ट में किया सरेंडर

On: January 3, 2024 4:18 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध खनन मामले में फरार दाहू यादव के बेटे राहुल यादव ने मंगलवार को ईडी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए राहुल यादव को पांच बार समन भेजा था, जब वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुआ तो ईडी ने कोर्ट से राहुल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लिया था। राहुल हाईकोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट ने उसे 2 जनवरी को निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया।

आरोपी राहुल मंगलवार सुबह 11 बजे ईडी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। आरोपी के वकील ने अदालत में कहा कि राहुल यादव ईडी को पूछताछ की कार्रवाई में सहयोग करने के लिए तैयार है। इसके बाद स्पेशल जज पीके शर्मा ने राहुल यादव को 5 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन