---Advertisement---

बीडीओ सच्चिदानंद महतो का एसडीओ पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत प्रतिनिधियों समाजसेवियों ने पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

On: January 6, 2024 5:38 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो का एसडीओ के पद पर प्रोन्नति होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए ।

इस दौरान प्रखंड में विकास हेतु चल रही योजनाओं सहित पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावे बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी को स्वच्छ बनाने हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता अभियान चलाने पर भी निर्णय लिया गया। साथ ही साथ दीवार लेखन करके स्थानीय लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा ताकि नदी के आसपास टूटे हुए कांच के टुकड़ों गंदगी का अंबार ना लगाए।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो ने सारे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जमशेदपुर प्रखंड को विकास के कार्यों में उत्कृष्ट कर एक अलग पहचान बनाने का भी आश्वासन दिए हैं। जमशेदपुर प्रखंड में ऐसे कई कार्य करने का भी निर्णय लिए है जिससे सारे लोग अपने आप में गौरवान्वित महसूस होंगे। उन्होंने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता जैसी संबंधित सारी पेंशन को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का भी निर्णय लिए है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के अलावे सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे