---Advertisement---

राखामांइस नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में खेल दिवस के मौके पर बच्चों ने हैरतअंगेज करतब

On: January 6, 2024 2:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : राखामाइंस स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल शनिवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पांडा, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एमके झा, स्कूल की पोखारी शाखा के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।


इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों का न सिर्फ शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी ये सुदृढ़ और सक्षम बनते हैं।


उन्होंने कहा कि हमारा देश आज लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है. ऐसे में हमारे ये बच्चे हमारे देश का उज्जवल भविष्य बनेंगे और देश को और ऊंचाइयों तक ले जायेंगे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वाई मंगा लक्ष्मी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय एक परिवार की तरह है. हम हर बच्चे का समग्र विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए हमारे शिक्षक हमेशा आगे रहते हैं।

बच्चों को शिक्षित कर तो हम समृद्ध बनाते ही हैं, खेलकूद के प्रति भी इन्हें प्रेरित करते हैं, ताकि ये जीवन की हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें. खेल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों ने बढ़चढ़ कर पूरे उत्साह से हिस्सा लिया. इस क्रम में बच्चों ने कई हैरतअंगेज करतब भी प्रस्तुत किये. वहीं दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी जीते।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई:थानेदार के सस्पेंड होते ही अपराधी मनीष गिरफ्तार

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी