झारखंड वार्ता न्यूज़
गढ़वा:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में EVM एवं VVPAT के जागरूकता हेतु डिजिटल ऑउटरीच एवं इनोवेशन फिजिकल ऑउटरीच कार्यक्रम संचालित करने के प्राप्त निर्देश के आलोक में आज एवं ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन का शुभारंभ किया गया। जिले के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जागरूक करने हेतु आज समाहरणालय गढ़वा परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा ईवीएम प्रदर्शनी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ईवीएम प्रदर्शनी वैन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर मतदाताओं को ईवीएम का लाइव प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या न हो। ईवीएम से लाइव प्रशिक्षण के दौरान आमजनों को बताया जाएगा कि वीवीपीएट मशीन आपको 7 सेकंड के लिए एक मुद्रित पर्ची देखने की अनुमति देती है जिसमें आपके चुने हुए उम्मीदवार का सीरियल नंबर, नाम और प्रतीक दिखाया जाता है। यह आपको सत्यापित और पुष्टि करने की अनुमती देता है कि आपको आपकी पसंद उम्मीदवार को गया है। जब आप मतदान प्रकोष्ठ में प्रवेश करेंगे तब पीठासीन अधिकारी बैलेट यूनिट को वोट डालने के लिए तैयार कर देगें। बैलेट यूनिट में अपने पंसद के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाएं। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम/चुनाव चिन्ह के सामने वाली लाल लाइट जलेगी। प्रिंटर एक बैलेट पर्ची प्रिन्ट करेगा जिसमें पसंद के प्रत्याशी के कमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होगा। इस प्रकार उक्त जानकारी एवं लाईव प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रखंड एवं सभी पंचायत में जाकर आमजनों को जागरूक किया जाएगा। ईवीएम प्रदर्शनी वैन रंका अनुमंडल में 10 जनवरी से 8 फरवरी 2024 तक, गढ़वा अनुमंडल में 10 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक एवं श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में 10 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तिथिवार उक्त अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति प्रशिक्षित करने का कार्य करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जागरूक करने हेतु ईवीएम प्रदर्शनी ईवीएम के अतिरिक्त समाहरणालय गढ़वा, अनुमंडल कार्यालय एवं प्रखंडों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र की व्यवस्था की गई है। जहां ईवीएम को रखकर लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आमजनों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय गढ़वा में बने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्रों पर आमजन स्वयं आकर मतदान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे है एवं ईवीएम में लाइव मतदान की प्रक्रिया को सिख रहे है। उक्त कार्य के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी एवं सहायक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपरोक्त स्थापित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन केंद्र एवं ईवीएम प्रदर्शनी वैन निर्वाचन के घोषणा की तिथि तक Operational रहेगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही इसे बन्द कर दिया जायेगा।

Mobile Demonstration Van दिनांक 10.01.2024 से निर्वाचन की घोषणा की तिथि तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र भवन तक जायेगा तथा इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। EVM Demonstration Centre तथा Mobile Demonstration Van के साथ EVM & VVPAT के प्रदर्शन हेतु दिनांक 30.12.2023 को प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। EVM/VVPAT के माध्यम से प्रचार-प्रसार सन्दर्भित विभागीय पत्रों से प्राप्त SOP का अक्षरशः अनुपालन करते हुए किया जाएगा।












