---Advertisement---

हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, 158 ब्लॉक होंगे सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को दी जाएगी आर्थिक मदद

On: January 11, 2024 6:33 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- झारखंड में कम बारिश की वजह से 17 जिलों के 158 प्रखंडों में सुखाड़ की स्थिति है. झारखंड मंत्रालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कृषि विभाग के प्रतिवेदन के आलोक में इन सभी प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की अनुशंसा की गई.

बैठक में मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया कि इन सभी 158 प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करें, ताकि उसे मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा सके. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केंद्र सरकार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजें ताकि उस राशि से सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now